नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
बरौनी
फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग घटनाओं में गुप्त सूचना के आधार की ओर गई कार्रवाई में 16लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार किए जाने की सूचना।इस संबंध में फुलवड़िया थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बारो शिवमंदिर टोला से अबैध शराब करीब 01 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ बारो शिवमंदिर टोला वार्ड 9 निवासी रेणु देवी पति नारायण चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।वहीं दूसरी कार्यवाई में बारो गुप्ता बांध वार्ड 13 निवासी पप्पू चौधरी के घर से 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया।जबकि उक्त मामले में आरोपी पप्पु चौधरी फुलवड़िया थाना की पुलिस को देखकर फरार हो गया।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




