:- रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के बहुचर्चित मोनू हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है,बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि मोनू की हत्या अवैध संबंध के कारण उसके ग्रामीणों के द्वारा ही की गई थी, पुलिस ने दावा किया है कि मोनू हत्याकांड में जो भी नामजद अभियुक्त हैं उनमें से एक के पारिवारिक सदस्य के साथ मोनू के अवैध संबंध थे, इसी गुस्से में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बादल कुमार अंकित कुमार, भाजो सिंह और सौरभ कुमार को बनाया गया था, जिसमें से सौरभ कुमार के अतिरिक्त बादल अंकित और भाजो सिंह की गिरफ्तारी कर ली गई है, मरांची थाना अध्यक्ष अनिल कुमार और उनकी टीम के द्वारा सभी की गिरफ्तारी की गई, गिरफ्तारी के लिए तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूत्रों का सहारा लिया गया, पुलिस ने यह दावा किया है कि अवैध संबंध में हुए इस हत्याकांड की स्वीकारोक्ति खुद आरोपियों द्वारा कर ली गई है.




