प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में माॅडर्न थियेटर फाॅउण्डेशन की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दस दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजित हुआ जिसका समापन शहर के दिनकर कला भवन में किया गया। समारोह का उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ0 एस0 पण्डित, बाईट कम्प्यूटर के निदेशक संजय कुमार सिंह, मुख्य अभिनय प्रशिक्षक परवेज़ यूसुफ़ तथा रंगकर्मी सुशीला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटनकर्ता संजय कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधन कर कहा कि सभी लोगों को इससे जुड़ना चाहिए। आप किसी भी पेशे में हों ये कला आपको हमेशा तरोताजा रखने का काम करेगा। आप हमेशा एक नई ऊर्जा के साथ काम कर सकेंगे। कलाकार अपनी कला की वजह से आम आदमी से अलग होता है।
डाॅ0 एस0 पण्डित ने सकारात्मक विचार पर बल दिया और कहा कि अच्छी पुस्तकों का खूब अध्ययन करें। नाट्य निर्देशक व मुख्य प्रशिक्षक परवेज़ यूसुफ़ ने बताया कि संस्था प्रति वर्ष वर्कशॉप का आयोजन करती है। नये युवक – युवतियों को अभिनय व नाट्यकला को करियर के रूप में चुनने का अवसर प्रदान करती है। मंच अभिनय हो या सीरियल, फिल्म अभिनय हो या विश्वविद्यालयों से डिग्री लेकर प्रशिक्षक या प्राध्यापक बनने का हो अथवा शाॅकिया रंगकर्म करने का सभी को माॅडर्न थियेटर फाॅउण्डेशन प्रशिक्षण के साथ दिशानिर्देश देने का कार्य करती है। वर्कशॉप में 20 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी ने फिजिकल एक्टिंग व डिक्शन को बेहतर तरीके से जाना व समझा, अंग संचालन व स्वर-संवाद के लिए अभ्यास किया साथ ही आॅब्जर्वेशन और इम्प्रोवाईजेशन के लिए टिप्स भी प्राप्त किया।
प्रतिभागियों में सुहानी कुमारी , पायल कुमारी , आंचल कुमारी , दीपा कुमारी, पूनम कुमारी , राहुल कुमार, रवि प्रभात, कृष्ण कुमार, नितीश कुमार, अंकित शर्मा, राज कुमार, विश्वजीत कुमार , अजीत कुमार, गोलू कुमार , अभिमन्यु कुमार तथा रौशन कुमार आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर सुशीला कुमारी, हर्षवर्धन प्रसाद गुप्ता, कमलेश कुमार, सिन्टू कुमार, प्रशांत कुमार, लक्ष्मण कुमार, शिवम कुमार, मेहरून निशा, शालिनी कुमारी, अलीशा, गौश परवेज़ आदि प्रशिक्षक व कलाकार उपस्थित थे।
अंत में प्रशिक्षुओं ने अपना अनुभव साझा किया तथा अतिथियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।




