मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया: गया जिला पर्यटन और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से पूरी दुनिया मे मशहूर है। यहां के लिए रोपवे बनाये जाने की नीतीश कैबिनेट की स्वीकृति पर समाजसेवी कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार सरकार को बधाई दी है। तथा कहा कि इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर विकसित बिहार की कड़ी में नया अध्याय जोड़ दिया है। श्री सिन्हा ने बताया कि इसके लिए सरकार से बहुत लंबे समय से यहां के लोगों की डिमांड भी थी जिसे स्वीकृति प्रदान कर गया जिले की जनता का सम्मान किया गया है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश की कैबिनेट बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगाया गया जिसमे गया जिले में दो रोपवे डुंगेश्वरी पर्वत पर रोपवे निर्माण कार्य कराने का फैसला लिया है। ब्रह्म योनि पर्वत पर भी निर्माण की योजना को स्वीकृति दे दिया है। आपको बता दूं कि गया जिलान्तर्गत डुंगेश्वरी पर्वत पर रोपवे निर्माण संबंधी
स्वीकृत योजना राशि – 8 करोड़ 43 लाख 17 हजार रूपये का कुल पुनरीक्षित प्राक्कलित
राशि 16 करोड़ 76 लाख रूपये
मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति एवं कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को नामित करने की स्वीकृति दी गई है। वहीं पर्यटन विभाग का गया जिलान्तर्गत ब्रह्मयोणि पर्वत पर रोपवे निर्माण संबंधी स्वीकृत योजना 4 करोड़ 24 लाख रूपये कुल पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि 8 करोड़ 67 लाख 60 हजार रूपये मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति एवं कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को नामित करने की स्वीकृति दी गई है जो गया जिले के लिए बहुत ही ख़ुशी कि बात है।




