डॉ.फैयाज अहमद को राज्य सभा सांसद चुने जाने पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

मधुबनी बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के भटरा गांव में बिस्फी के पूर्व विधायक सह राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. फैयाज अहमद को राज्य सभा सांसद चुने जाने पर भव्य स्वागत की गयी। कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद यादव के आवासीय परिसर में किया गया।जंहा राजद के सैकड़ो नेताओ ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ.अहमद का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर लोगो ने उन्हें मिथिला के परंपरानुसार फूल मालाए ,पाग चादर से स्वावत की।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक डॉ.फैयाज अहमद को लालू प्रसाद ने राज्य सभा सांसद बना बिस्फी को सींचने का काम किया है।वंही मौके पर डा.अहमद ने बिस्फी के लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिस्फी के जनताओं ने दो बार मुझे अपनी सेवा करने का मौका दिया।2020 के चुनाव में कुछ मतों से मैं पराजित हुए दूसरे पार्टी का विधायक यंहा से बने।दो वर्षों में ही लोग ऐसे जनप्रतिनिधि से ऊब चुके। जिसे देख लालू प्रसाद एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी को देखा नही गया और मुझे एक बड़े पदों का दायित्व देकर बिस्फी के लोगों का सेवा करने का पुनः अवसर दिया।सांसद डॉक्टर अहमद ने लालू प्रसाद यादव को जन जन का नेता और दलित शोषितों की आवाज कहते हुए उनके प्रति आभार प्रकट की।कार्यक्रम को पूर्व मुखिया टेकनाथ यादव,औसाफ लड्डन,जिला परिषद अजितनाथ यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव,डॉ मो असलम, विनोद यादव,राजीव कुमार,नरेश यादव, डॉ रामवतार रमण, नसरूल्ला, मो अर्सलान,अब्दुल गफ्फार नौशा, अरुण यादव,उमेश यादव, पूर्व जिला परिषद शीला देवी, सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment