Neerj Kumar :-
समापन के दिन हजारों की संख्या में कथा,पूजा आरती एवं भजन संध्या का श्रवण करने पहुंचे महिला व पुरूष श्रद्धालु।
बरौनी
बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत किउल गांव में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सातवें दिन 17 मई गुरूवार को देर शाम कथा वाचन,हवन,भजन एवं आरती पूजन के साथ पूरे विधि-विधान के साथ समापन किया गया।वहीं कथा व्यास परम पूज्य श्री भगवान शरण शास्त्री महाराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए।सातवें एवं समापन दिन व्यास महराज ने भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया।उन्होंने सुदामा के चरित्र का वर्णन व भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता पर विस्तार से चर्चा किया।उन्होंने बताया मित्रता बगैर स्वार्थ,लोभ का गंगा जैसे पवित्र रिश्ते का नाम है।जिसका वर्तमान परिस्थित में घोर आभाव देखा जा रहा है।एक मित्र का एक मित्र के प्रति आपार स्नेह,विश्वास और निस्वार्थ का प्रतिबंब सुदामा और कृष्ण की मित्रता आज भी मिशाल हैं।कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब भी भक्तों पर विपदा आई है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं।वहीं अंतिम दिन गुरुवार को कथा स्थल के प्रांगण में कथा के दौरान कृष्ण सुदामा के प्रसंग पर उनके जीवन चरित्र की झांकी,संध्या भजन,पूजा आरती के साथ पूरे विधि विधान के साथ समापन किया गया। इस मौके पर भजन गायक शैलेन्द्र सुमन के मुखारबिंद से प्रस्तुत भजन अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो के दर पे सुदामा गरीब आ गया है। की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आये।वहीं कथा समापन कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय नगर निगम निर्वतमान मेयर उपेन्द्र सिंह,नप बीहट उपमुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना,पूर्व मुखिया गोपीनाथ साह,कौशल किशोर वर्मा,कांग्रेस बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश,मुख्य यजमान शम्भू साह,कृष्णा देवी,दीपक सिंह,शैलेश सिंह,वार्ड पार्षद डॉ शिवजी,प्रमोद सिंह,बबलू सिंह,बालमुकुंद सिंह, अरूण श्रीवास्तव,विशेश्वर शर्मा, मुनेश्वर साह,सुधीर साह,सुनील साह, कुंदन सिंह,मनोज सिंह,चंदन सिंह, राजकुमार सिंह,उत्तम सिंह,युवराज प्रिंस,विवेक,विजय,विकाश,सूरज, अंकित,आदित्य,राजन,शिवम, सौरव,जित्तु,रिशु सहित हजारों की संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु उपस्थित थे।




