MLC चुनाव के लिए एन.डी.ए. प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :–

बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना, 09 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए। भाजपा से श्री हरि सहनी और श्री अनिल शर्मा तथा जदयू से श्री अफाक अहमद और श्री रवीन्द्र सिंह ने बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री-सह- सांसद श्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा सहित बिहार सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें