Search
Close this search box.

RGI रिपोर्ट : बिहार में पुरुषों से ज्यादा जीती है महिलाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

-देश में महिलाओं की औसत आयु 71.1 वर्ष व पुरुषों की 68.4 वर्ष हैनई दिल्ली/पटना : एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले 9 महीने ज्यादा जीती है। सेंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम ऑफ द रजिस्टर जनरल ऑफ इंडिया ( (RGI) की लाइफ टेबल रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। देश भर में पुरुषों और महिलाओं की मृत्यु दर पर आधारित इस रिपोर्ट से ये बात निकलकर सामने आई है। इसके मुताबिक बिहार में महिलाओं की औसत उम्र 69.6 वर्ष है जबकि पुरुषों की औसत उम्र 68.8 वर्ष है। अर्थात महिलाएं बिहार में पुरुषों की तुलना में 9 महीने अधिक जीवित रहती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 2014-18 की तुलना में 2015-19 में औसत आयु में 37 दिन की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि झारखंड, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे 8 राज्यों में पुरुषों और महिलाओं की औसत आयु सबसे कम है।
RGI रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2019 के बीच देश में महिलाओं की औसत आयु 71.1 साल है जबकि पुरुषों की 68.4 साल है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आदमी की औसत उम्र 75.9 साल है।

Leave a Comment

और पढ़ें