मुख्यमंत्री हापुड़ विस्फोट की घटना से मर्माहत!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

हापुड़ के एक फैक्ट्री में हुये विस्फोट की घटना से मुख्यमंत्री मर्माहत, शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया घटना में बिहार के मृत मजदूरों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश

पटना, 05 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला के एक फैक्ट्री में हुये विस्फोट की घटना में मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के घायल मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment