नालंदा क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नूरसराय प्रखंड के केवई गांव स्थित खेल मैदान में नालंदा क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मैच नालंदा स्पोर्ट्स क्लब और मथुरापुरा रजनीकांत इलेवन की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मथुरापुरा रजनीकांत इलेवन ने 3 विकेट से विजयी रही।
आयोजक कमेटी के सदस्यों ने विजेता टीम को 70 हजार रुपए और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को 30 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव, पूर्व एमएलसी राजू यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और खिलाड़ियों को अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया। सांसद कौशलेंद्र कुमार और एमएलसी रीना देवी ने मैच खेलकर इसका शुरुआत किया।
सांसद ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने से गांव स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा बाहर आती है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल में लोग देश व अपना नाम रौशन कर जिंदगी सवार रहे हैं। इसके साथ ही उन्होने खेल कूद के लिए स्टेडियम बनाने का भी भरोसा दिलाया।

बाइट।रीना यादव एमएलसी
बाइट।अरविंद सिन्हा समाजसेवी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें