:- प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है, सीओ पर नाबालिग नौकरानी ने रेप की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है. दरअसल कटिहार जिले में अंचला अधिकारी के पद पर तैनात पदाधिकारी पर उसकी नौकारानी ये आरोप लगा रही है की घर में काम करते वक़्त सीओ ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर वार्ड नंबर 3 का बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह 1 वर्ष से इंद्र देव राय के यहां झाड़ू पोछा का काम करती थी जोकि कटिहार में सीओ के पद पर कार्यरत हैं. पीड़िता ने बताया कि 25 मई को उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई, पर उसने अपनी इज्जत बचाकर वहां से भाग लिया और तेघड़ा स्टेशन आकर एक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. जिसके कारण उसका एक पैर कट गया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया स्थानीय पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर चुकी है पर कोई कानूनी कार्रवाई अभी नजर नहीं आया है. वहीँ पुलिस पीड़िता पक्ष से लिखित आवेदन आने का इंतजार कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 25 मई की है बावजूद अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है. चुंकि मामला आम आदमी से जुडा नहीं है एक अंचलधिकारी से जुडा है अतः पुलिस भी फूँक फूँक कर कदम रख रही है.
1-वाइट -पीड़ित लड़की




