IOCL ने गिरीराज सिंह की मौजूदगी में सदर अस्पताल को दिया 3 एम्बुलेंस!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी के द्वारा आम लोगों के सुविधा के लिए 3 अत्याधुनिक एंबुलेंस सदर अस्पताल को सौंपी है। बरौनी रिफायनरी टाउनशिप में ने तीन एंबुलेंस को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डीएम रोशन कुशवाहा, एवं बरौनी रिफाइनरी के ई डी आर के झा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी के द्वारा जनकल्याण के लिये लगातार किए जा रहे कार्य सराहनीय है। कोरोना काल में भी बरौनी रिफायनरी ने कई कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लोगों की मदद की थी एवं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वही रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक आरके झा ने कहा कि कि बरौनी रिफायनरी लोगों के मदद करने में एवं सामाजिक कार्यों में लगातार हिस्सा ले रही है। ईडी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर रिफाइनरी के द्वारा कोरोना काल में भी तेघड़ा में 100 बेड का अस्पताल , सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम किया है और अभी 3 अत्याधुनिक एंबुलेंस दिया गया है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
बाइट- रोशन कुशवाहा- डीएम बेगूसराय
बाइट- आरके झा – कार्यपालक निदेशक रिफाइनरी

Join us on:

Leave a Comment