हार्दिक पटेल ने थामा भगवा, भाजपा की ग्रहण की सदस्यता!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

गांधीनगर के भाजपा मुख्यालय में पार्टी सदस्यता ग्रहण की

गांधीनगर : आखिरकार गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पंजा छोड़कर कमल का फूल थाम लिया हैं। गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हार्दिक पटेल के साथ पाटीदार आंदोलन में उनके साथी रहे कई और नेता भी भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि वह अब राष्ट्रहित और प्रदेश हित के साथ अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत करेंगे। भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने घर पर पूजा-पाठ किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत होगी। आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट किया था-राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा। हार्दिक पटेल तीन सालों तक कांग्रेस में रहे थे, लेकिन खुद की उपेक्षा किए जाने और युवाओं को आगे न बढ़ाने का आरोप लगाते हुए 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
गुजरात की कुल 185विधानसभा सीटों में से 50 से 55 सीटों पर पाटीदार समाज का असर है। यह आंकड़ा बहुत बड़ा है और हार्दिक पटेल इन सीटों पर भाजपा को फायदा पहुंचा सकते हैं।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अपील करेंगे
भाजपा में शामिल होने से पहले ही उन्होंने ऐलान किया था कि वह पूरे गुजरात में एक अभियान चलाएंगे और हर 10 दिन बाद लोगों से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने की अपील करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment