अरविन्द कुमार की रिपोर्ट
इस वक्त एक बड़ी खबर मोतीहारी से सामने आई है जहां आपसी गैंगवार में एक कुख्यात अपराधी सोनू सिंह की हत्या हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।
आपको बतादें कि जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र स्थित रुपहारा गांव बुधवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। करीब आठ दस की संख्या में आए अपराधियों ने रुपहारा गांव निवासी शातिर अपराधी सोनू सिंह को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया।घटनास्थल से पुलिस ने गोली के छह खोखा को बरामद किया है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। मृतक का अपराधिक इतिहास था और उसने जिले के कई चर्चित हत्याकांडों को अंजाम दिया था।आपसी गैंगवार में सोनू सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।क्योंकि, जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी के कई लोगों की हुई हत्या में सोनू का नाम सामने आया था।हाल हीं में चकिया थाना क्षेत्र में चर्चित ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद साहू हत्याकांड में शूटर के रुप में भी इसके शामिल होने के प्रमाण पुलिस को मिली थी। घटना की सूचना पर सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार और शिकारगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।पुलिस घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों से जानकारी ले रही है।




