अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार के महान किसान नेता कहे जाने वाले ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के 10 सालों बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला सका है। इसी मुद्दे को लेकर उनके 100 से ज्यादा समर्थकों ने बोधगया से राजभवन तक पैदल मार्च किया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन देने के क्रम में शंखनाद संवाददाता अमित कुमार ने उनसे बात की.
उल्लेखनीय है की 1 जून 2012 को ब्रहमेश्वर मुखिया की हत्या कर दी गई थी, जातीय उन्माद ना फैले अतः मुखिया जी के समर्थकों की माँग पर केश सीबीआई को दे दिया गया था इसके बावजूद आजतक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया.
इसी कारण मुखिया जी के समर्थको द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उनसे न्याय की माँग की गई है.




