पत्रकार सुभाष की 12 वीं पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में 20 मई को हुए पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या के 12 वीं दिन पर जिला पत्रकार संघ की ओर से पत्रकार के गांव बखरी प्रखंड के सांखु में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण के नेतृत्व में पत्रकार सुभाष कुमार के परिजनों को आर्थिक सहयोग के रूप में संध के द्वारा 2 लाख 50 हजार का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, महासचिव सौरभ कुमार,कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, बखरी, इकाई के अध्यक्ष सुमन झा, महासचिव प्रदीप कुमार, राजेश अग्रवाल, समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, विधायक राजकुमार सिंह, समेत जिले भर के पत्रकार, बुद्धिजीवी समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पत्रकार सुभाष कुमार की शहादत अन्याय के खिलाफ हुई है। यह चुनौती हमारे लिए है प्रशासन के लिए है और सरकार के लिए भी है। हत्या में शामिल बदमाशों में 2 बदमाशों ने आत्मसमर्पण किया है यह पुलिस की उपलब्धि है या नाकामी इस विवाद में नहीं परूंगा लेकिन पत्रकारों के आंदोलन के दबाव में पुलिस प्रशासन है। पत्रकार सुभाष अन्याय के खिलाफ आवाज उठाया था इसलिए उसकी हत्या हुई। आज वह शरीर के रूप में भले नहीं हैं लेकिन वह है हमारे बीच जिंदा है। गिरिराज पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा बेगूसराय के धरती पर इतिहास में पहली बार किसी पत्रकार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और बेगूसराय के इतिहास में यह पहली बार होगा पत्रकार के हत्यारों पर एसपीडी चलाकर फांसी की सजा दिलाने का काम जिला पत्रकार संघ करेगा
बाईट:- प्रशांत कुमार कोषाध्यक्ष जिला पत्रकार संघ

Join us on:

Leave a Comment