अरविन्द कुमार की रिपोर्ट
पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में हुए करोड़ो के ज्वेलरी रूट मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मामले का पर्दाफास कर दिया है । इस मामले में लुटे गए कुछ जेवरात को पुलिस ने जब्त किया है साथ ही इस मामले में चार अपराधियो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
आपको बतादें की पिछले 25 मई को संध्या में हथियार बंद अपराधी चकिया बाजार में पहुचे और देवी प्रसाद आभूषण दुकान में हथियार के बल पर करोड़ो के सोना चांदी के जेवरात लूट लिए वही इस मामले पर विरोध करने पर अपराधियो ने दुकानदार दो भाई पवन सर्राफ व सुधीर सर्राफ पर गोली चला दिया जिसमें दोनों भाई घायल हो गए जिनका इलाज मोतीहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है ।
इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त चार अपराधी को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया है । वही गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने लगभग 705 ग्राम लुट का सोना , 2 किलो 830 ग्राम चांदी के आभूषण , एक किलो मादक पदार्थ , व 5 जिन्दा कारतूस के साथ एक पिस्टल को जब्त कर बड़ी कार्यवाई किया है ।
वही गिरफ्तार अपराधियो में रामबहादुर सहनी , उपेंद्र यादव , पंकज कुमार ये तीनो मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है तो वही चौथा विवेक कुमार इसी जिले का वासी बताया जा रहा है ।।
आपको बतादें की इस मामले में पीड़ित परिवार वालो ने जो आवेदन दिया है उसमें 7 किलो सोना व 50 किलो चांदी के जेवरात की लूट की बात बताई गई है।
साथ ही पुलिस कि माने तो 10 अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया था और इस कांड का मास्टर माइंड रामबहादुर है और लाइजनर का काम विवेक ने किया था जो फ़िलहाल पुलिस गिरफ्त में है वही इस मामले में अभी 6 अपराधियो की तलाश जारी है वही भारी मात्रा में लुटे गए आभूष कि जप्ती को लेकर भी पुलिस प्रयासरत है ।
बाईट– डॉ कुमार आशीष , एसपी मोतिहारीं




