सांसद राकेश सिन्हा ने लिया कई कार्यक्रमों मे भाग!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। राकेश सिन्हा बलिया प्रखंड के दियारा इलाके में चल रहे गंगा कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिया , इसके साथ ही सोमवार की देर रात पत्रकार सुभाष कुमार के परिजनों से भी मुलाकात कर उचित कार्रवाई के साथ-साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार 8 साल पूरा होने पर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। बलिया गंगा कटाव निरोधक कार्य का जायजा लेने के बाद राकेश सिन्हा ने कहा कि दियारा जहां पहले अभिशाप बना हुआ था लेकिन मोदी सरकार ने सबसे पहले किसानों को ही खुशहाल बनाने का काम किया है । मोदी के 8 साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी दियारा इलाके में नदी किनारे बालु पर जश्न के रूप में पहुंची है। दियारा के लोग जहां हर साल नए घर की तलाश में रहते थे उनका पूरी कमाई गंगा में विलीन हो जाती थी लेकिन मोदी सरकार ने बड़ी राहत देने का काम किया है। मोदी सरकार का सपना है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर कम करें। इसीलिए दियारा में बालू के बीच भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर जश्न मना रही है।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्यसभा सांसद

Join us on:

Leave a Comment