रिपोर्ट – अनमोल कुमार
टिकैत ने कर्नाटक सरकार पर लगाया आरोप, 3 गिरफ्तार
बेंगलुरु : कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों नेता एक स्थानीय न्यूज चैनल के एक स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर स्पष्टीकरण दे रहे थे। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह प्रेस को यह स्पष्ट करने के लिए संबोधित कर रहे थे कि वे इसमें शामिल नहीं हैं और किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और दोनों किसान नेताओं पर काली स्याही फेंक दी। लोगों ने कुर्सियां भी फेंकनी शुरू कर दीं। भाकियू प्रवक्ता का कहना है कि उन पर स्याही किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी। राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब मिलीभगत से हुआ है।




