ट्रक से टकराई पुलिस वाहन, हवलदार की मौत, 3 जख्मी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में गुरुवार की देर रात पुलिस वाहन ने ट्रक में ठोकर मार दी जिससे एक हवलदार की जहां मौत हो गई वहीं चालक और दो महिला सिपाही घायल हो गयी। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के निकट एन एच 31 की है बताया जाता है कि सिमरिया से पुलिस वाहन गस्ती करते हुए जीरोमाइल की तरफ से लौट रही थी तभी तेज रफ्तार पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर एनएच किनारे खड़े ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही हवलदार भागवत प्रसाद की मौत हो गई जबकि दो महिला सिपाही अंजू कुमारी,रेखा कुमारी और चालक घायल हो गया। घायलों में चालक और एक महिला सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल हवलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस हादसों की वजह की जांच कर रही है।
बाइट- निशीत प्रिया मुख्यालय डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment