प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में कल सुबह से लापता एक व्यक्ति का शव घर के पास ट्रैक्टर के डाला में से देर रात बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है की व्यक्ति की एसीड पिलाकर हत्या कर शव को ट्रैक्टर के डाला में रख घर के पास ट्रैक्टर को खड़ी कर दी गई है। पूरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव की है। बताया जाता है कि बदिया गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार यादव बुधवार के सुबह करीब 10 बजे अपने घर से निकला था जिसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। बुधवार की रात 9:30 बजे के आसपास घर के पास एक ट्रैक्टर लगा जिस ट्रैक्टर के डाला में राजकुमार यादव का शव पड़ा था। राजकुमार का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजकुमार यादव ट्रैक्टर चालक का काम करता था। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना पर बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान भी मौके पर पहुंचे और बिहार के सुशासन सरकार पर जमकर हमला बोला । विधायक ने कहा कि बखरी प्रखंड क्षेत्र में 5 दिन पूर्व पत्रकार की हत्या की गई और अब फिर एक व्यक्ति की एसीड पिलाकर हत्या कर दी गई जो बखरी थाना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ी कर रही है। जल्द से जल्द जिला प्रशासन दोनों घटनाओं में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करें।
बाईट- सूर्य कांत पासवान सीपीआई विधायक बखरी




