राजधानी के फतुहा में सेंधमारी कर लाखों की चोरी, पुलिस लाचार!

SHARE:

:- पटना ग्रामीण से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

फतुहा में सेंधमारी कर लाखों के जेवर व पैसे पर चोरों ने किया हाथ साफ…लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल

(फतुहा): फतुहा में इन दिनों हो रही चोरी की घटनाओं से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है. ताजा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर मुहल्ले से जुड़ा हुआ है, जहां शुक्रवार की रात्रि चोरों ने सेंधमारी कर एक घर से लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया है. इस संबंध में पीड़िता शोभा देवी ने बताया कि दो महीने पहले वे और उनके पति रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना चले गए थे. इसी क्रम में पड़ोसी द्वारा पता चला कि चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर लूटपाट किया है. आनन फानन में वे दो दिनों के बाद अपने घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पीड़िता के अनुसार डेढ़ लाख के जेवर, 30 हजार नगद, एलसीडी टीवी, चूल्हा एवं अन्य कई समान शामिल हैं. बताते चलें कि कुछ दिनों पहले भी मोसिमपुर कुरथा मुहल्ले में भी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसका उद्भेदन भी अभी तक नहीं हुआ है और यह दूसरी चोरी की घटना घट गई है जिससे लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है. लोगों ने बताया कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी अच्छे से नहीं होती है. वही पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन कर रही है!!

Join us on:

Leave a Comment