पटना के बाढ़ में सड़क हादसे में 1 की मौत 6 घायल!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। देर शाम हुए इस सड़क हादसे में एक की मौत तो वहीं आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार बाढ़ से भदौर के लिए जा रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,वही महिला पुरुष मिलाकर कुल आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।
जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर सुनते ही भदौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों को साथ लेकर घायलों को समुचित इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा।
सभी घायलों का इलाज स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में करवाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment