रिपोर्ट – अनमोल कुमार
आरा में एक शादी समारोह में अरसे बाद दोनों मिले थे
पटना : बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों मे सियासी घटनाक्रम पल पल करवटें बदल रही है। ऐसे मे एक फोटो आई जो कि सूबे की सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, लंबे वक्त के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक साथ एक फोटो फ्रेम में नजर आए। बता दें कि शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा हुआ ही बताया गया था। दरअसल, आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई। आरा के धनुपरा स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों शामिल हुए थे। जहां भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी सीएम नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के बेटे रोहित सिंह से हुई है।
शादी के समय सीएम नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक ही सोफा पर बैठे नजर आए लेकिन दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आए। पूरी शादी में सभी की निगाहें आरसीपी और नीतीश कुमार की ओर ही जा रही थी। ऐसे मे ये फोटो साफ संकेत कर रही है कि दोनों के बीच दूरियां है।




