अरविंद कुमार की रिपोर्ट-
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया में हुए दोहरे हत्याकांड और ठेकेदार कुणाल सिंह हत्याकांड को लेकर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के नेता मोतिहारी पहुंचे और नेताओं ने एसपी डॉ. कुमार आशीष से मुलाकात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आग्रह किया।एसपी से मुलाकात करने के पूर्व फ्रंट के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और फ्रंट के तरफ से हर तरह की कानूनी मदद देने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार व सुधीर शर्मा,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,संगठन के महासचिव धर्मवीर शुक्ला और अरुण कुमार सिंह के अलावा फ्रंट के कई नेताओं ने केसरिया के प्रद्युमन छपरा गांव में हुई दो सगे भाईयों की हत्या और कोटवा के ठेकेदार कुणाल सिंह की हुई हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग एसपी से की।फ्रंट के नेताओं ने भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।
पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि प्रद्युमन छपरा में हुए दो सगे भाईयों की हत्या और ठेकेदार कुणाल सिंह हत्याकांड में कुछ लोग फरार चल रहे हैं।जिनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।वहीं फ्रंट के नेता सुधीर शर्मा ने बताया कि भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने राज्य के सभी जिला में एक लीगल टीम बनाया है।भूमिहार ब्राह्मण समाज के पीड़ित लोगों को जिला न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक मुफ्त कानूनी मदद दी जाएगी।
बीते 4 मई को दिनदहाड़े कोटवा बाबू टोला के रहने वाले ठेकेदार कुणाल सिंह की हत्या गायत्री नगर में हुई थी। जिस घटना के विरोध में शव को एक कार में रखकर कई घंटे तक लोगों ने अस्पताल चौक पर तांडव मचाया। सड़क पर आगजनी की और जाम कर दिया। पुलिस के अनुसार कुणाल सिंह हत्याकांड में शामिल अपराधियों ने हीं सड़क जाम कर ऐसा षड्यंत्र रचा था। ताकि उन लोगों पर किसी को शक ना हो।वहीं दूसरी घटना 13 मई को केसरिया के प्रद्युमन छपरा में घटी थी।आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो स गे भाई नितेश ठाकुर और प्रिंस कुमार की लाठी-फट्ठा से पिटाई और चाकू से गोदकर कर दी गई।
बाईट…..ई.अजीत सिंह….पूर्व मंत्री
बाईट….सुधीर शर्मा…कार्यकारी अध्यक्ष,भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट




