सिक्सलेन ब्रिज के मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

-एसपी सिंगला के सामने मजदूरों का प्रदर्शन

मोकामा में निर्मनाधीन सिक्स लेन सेतु के निर्माण कार्य में लगे एसपी सिंगला कम्पनी में मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें जदयू नेता पवन कुमार ने बताया की कम्पनी ने कई आदमियों की छटनी कर कई नए आदमियों की वहली ले ली. इसी बात को लेकर मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं. वही इस कम्पनी के प्रोजेक्ट मैंजर रवि शंकर सिंह ने कहा की मामला स्थानीय है. स्थानीय लोगो ने ही आपसी समझोते के आधार पर कुछ मजदूरों को हटा कर कुछ नये मजदूरों को वहाल करवाया. कम्पनी की मज़बूरी यह है की हर जगह स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देती है. यही कारण हैं की हमें लोकल को साथ लेकर चलना पड़ता है.उल्लेखनीय है की कम्पनी स्थानीय लोगो के नाम का प्रयोग कर आपस में एक दूसरे से विवाद पैदा करवाना चाह रही हैं. जिससे की कम्पनी का काम आराम से होते जाये.

-वाइट
जदयू नेता पवन कुमार
प्रोजेक्ट मैनेजर- रवि शंकर सिंह

Join us on:

Leave a Comment