मनोज कुमार की रिपोर्ट-
SSB एवं बाराचट्टी पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में डोडा,अफीम बरामद एक व्यक्ति गिरफ्तार।
गया जिला के SSB कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के दिशा निर्देश एवं नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ई समवाय बीबी पेसरा के सहायक कमाडेंट रामबीर कुमार एवं बाराचट्टी पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी मात्रा में 277 बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा,4 हजार किलो , 10 बर्तनों में तरल पदार्थ अफीम कुल 152 किलो , ब्राउन शुगर 400 ग्राम एवं 20 किलो गांजा के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम राजेश सिंह पिता देवकी सिंह सिसियातरी के निवाशी है! यह अबतक की बहुत बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है झारखंड बिहार सीमा पर स्थित थाना क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम सिसियातरी में हुई है जहां कई जगहों से सर्च से सफलता मिला । ज्ञात हो कि बीते 8 मई को भी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उसके पहले 3 किलो तरल पदार्थ अफीम सुलेबट्टा से बरामद और गिरफ्तारी भी हुई थी । कुल मिलाकर SSB व स्थानीय पुलिस ने कमर कस लिया है की अवैध मादक पदार्थ के धंधेबाजों को कमर तोड़ना है।
मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट H K गुप्ता ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र सिसियातरी जहां बड़े पैमाने अफीम की खेती होती है SSB व थाना के संयुक्त कारवाही में बड़ी मात्रा में डोडा , तरल पदार्थ अफीम , ब्राउन शुगर के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस अवैध पदार्थ को तस्कर देश के कई राज्यो में सप्लाय ट्रको के माध्यम से किया जाता है लेकिन प्रशासन की कोशिश से इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हई है और इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी जिससे धंधेबाजों पर असर पड़ा है ।
बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि जिला पुलिस व SSB की कड़ी मेहनत का नतीजा है की इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुई है और एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम राजेश कुमार पिता देवकी सिंह है सिसियातरी के ही है। ऐसी कार्यवाही SSB के साथ मिलकर लगातार जारी रहेगी साथ ही तस्करों की पहचान की जा रही है नामजद कर कार्यवाही की जाएगी।




