श्री विष्णु धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य कलश यात्रा

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

लोकेशन नवादा

नवादा जिला के कादिरगंज अंदर बाजार में भगवान श्री विष्णु धाम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा बागेश्वरी स्थान मंदिर पहुंची, जहां से जल भराई कर पुनः विष्णु धाम मंदिर पहुंची। विष्णु धाम मंदिर में ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। 24 घंटे का अखंड कीर्तन के बाद 13 मई को हवन के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा और रात्रि में जागरण कार्यक्रम होगा। यहां बता दें कि 3 वर्ष पूर्व सकरी नदी से काले पत्थर की विष्णु भगवान की प्रतिमा मिला था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे लाकर गांव के पीपल वृक्ष के नीचे स्थापित कर दिया था। उसी मोहल्ले के स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौरसिया की पत्नी रुकमणी देवी ने विष्णु धाम मंदिर बनाने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद उनके पुत्र ओमप्रकाश प्रसाद ने अपने निजी पैसों से विष्णु धाम मंदिर का निर्माण कराया। हालांकि इसमें कुछ ग्रामीणों ने भी स्वेच्छा से कुछ रुपये दान किया। लेकिन 80% खर्च ओम प्रकाश प्रसाद ने ही उठाई। जब मंदिर का पूरा निर्माण हो गया। उसके बाद भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा का भी सारा खर्च ओम प्रकाश प्रसाद ने ही उठाया। वही ओम प्रकाश प्रसाद ने बताया कि मेरी मां रुकमणी देवी शुरू से ही धार्मिक चीजों में आस्था रखते आई है। जिसके कारण भगवान की कृपा भी हमलोगों पर हमेशा बनी रही। यही कारण है कि आज मंदिर बना कर भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा करने में भी सक्षम हो सके हैं। कलश यात्रा में ओम प्रकाश प्रसाद, बलराम चौरसिया, सोनू साव, सोनू वर्णवाल, अंजनी राम, गौरव चौरसिया, उपेंद्र राम, मुकेश वर्मा, धर्मेंद्र राम, कृष्णा चौरसिया, प्रहलाद कुमार एवं पंचम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment