प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में नए डीएम रोशन कुशवाहा ने आज निवर्तमान डीएम अरविंद कुमार वर्मा से पदभार ग्रहण कर विधिवत ज्वाइन किया । भोजपुर से तबादला होकर रोशन कुशवाहा को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि सरकार की जो विकास की योजनाएं हैं गरीब लोगों के लिए उसको गरीबों तक पहुंचाने का प्राथमिकता रहेगी। सरकार की सात निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली योजना इसको सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके साथ ही शराबबंदी को कड़ाई से पालन कराने के साथ-साथ विधि व्यवस्था पर पूरी तरह से नियंत्रण करने की प्राथमिकता रहेगी । बेगूसराय की जो भी समस्याएं हैं वह लोगों से मिलने जुड़ने के बाद जानकारी मिलेगी और उसके बाद उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
बाईट- रोशन कुशवाहा, डीएम बेगूसराय




