प्रेम प्रसंग में डीयू की छात्रा ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में डीयू की एक छात्रा अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा मोहल्ले की है। बताया जाता है कि हेमरा वार्ड नंबर 20 निवासी दिवाकर कुमार की 18 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी अपने पिता के साथ दिल्ली से कल बेगूसराय लौटी थी। आज दोपहर बाद ईशा जब अपने घर में अकेली थी तभी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता शाम 5 बजे घर लौटे तो बेटी को पंखे से लटका हुआ देखा। बताया जाता है कि इशा कुमारी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती थी और वहां से 4 मई को वह लापता हो गई थी जिसके बाद उसके भाई के द्वारा दिल्ली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस खोजबीन कर रही थी तभी वह 7 मई को वापस आ गयी। बाद में ईशा को लेकर पिता कल ही बेगूसराय पहुंची थी और आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पिता ने कहा डिप्रेशन की वजह से ईशा ने आत्महत्या की है।
बाईट- दिवाकर कुमार, मृतका के पिता

Join us on:

Leave a Comment