रवि शंकर शर्मा!
मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में ससुर द्वारा ही अपनी बहू की पीट पीट कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, घटना के बाद ससुर भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार बहू और ससुर के बीच कई बार पहले भी झगड़ा भी हो चुका है , घटना की सूचना मिलने के बाद मोकामा थाने की पुलिस बहू आरती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।साथ ही आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मृतका की बहन ने बताया कि ससुर ने अपनी बहू के सर पर राड से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।




