प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के लोकप्रिय तेज तरार डीएम अरविंद कुमार वर्मा का मधुबनी जिला तबादला होने के बाद पैगाम ए अमन कमेटी के द्वारा शहर के पन्हास गार्डन में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया । इस सम्मान समारोह में सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान, बीजेपी विधायक कुंदन कुमार, बीजेपी विधान पार्षद सर्वेश सिंह ,जदयू विधायक राजकुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, शिक्षाविद अशोक कुमार अमर, पैगाम ए अमन कमेटी के डॉ निलरंजन सिंह, डॉक्टर रंजन चौधरी, मोहम्मद हसन, जदयू जिलाध्यक्ष ऊदल राय, जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कर्ण, महासचिव सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, संगठन मंत्री सुमित कुमार सिंह, पत्रकार हरेराम दास, रवि कुमार, समेत सभी दलों के वरिष्ठ नेता स्थानीय बुद्धिजीवी ने हिस्सा लिया । सभी नेताओं ने डीएम के करीब 2 साल के कार्यकाल की जमकर सराहना की। खास करके कोरोना के दूसरे लहर में पूरे बिहार में जब ऑक्सीजन की किल्लत थी उसमें देवना में बंद पड़े दो ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल चालू कराया जिससे सिर्फ बेगूसराय ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बेगूसराय के लोगों के सहयोग और प्यार का नतीजा था वे काम करते रहें। चाहे कोरोना का समय हो, इसमें सभी जनप्रतिनिधियों, डाक्टरों ने सहयोग किया। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव और विधान पार्षद का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया।समारोह मैं सभी लोगों ने शॉल माला देकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा को सम्मानित किया।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा, डीएम बेगूसराय




