रवि शंकर शर्मा
पटना, 09 मई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनक नन्दनी माता सीता के जन्मोत्सव ‘जानकी नवमी के अवसर पर माता जानकी का नमन करते हुये राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी की जीवन-गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है।




