रवि शंकर शर्मा
मोकामा थानाक्षेत्र के सिखारिचक में डीजे सवार पिकप वैन वैरयल कटा रहा था उसी क्रम में मोकामा बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही आलू लदे पिकप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर इतना जबरदस्त था की डीजे पर सवार डीजे संचालक नीचे गिर पिकप बैन के नीचे आ गया वही पिकप वैन के चालक भी बुरी तरह घायल हो गया । मौके पर मोकामा थाना की पुलिस पहुंच दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर घायलों के उपचार के लिए रेफ़लर अस्पताल भेजा । वही मौके पर उपस्थित एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि गस्ती में जा रहें थे आचानक घटना की जानकारी हुई यहाँ पहुँच घायलों को उपचार के लिए भेज गाड़ी को कब्जे में कर लिया गया ।




