नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
हिसुआ में मिली लावारिस एक नवजात बच्ची को डीएम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, सही तरीके से बच्ची का देखभाल करने का दिया निर्देश
नवादा: यशपाल मीणा जिला पदाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल नवादा में औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने एसएनसीयू का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने हिसुआ प्रखंड में लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची पाया गया, जिसका ईलाज डाॅ0 महेश कुमार के द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन प्रोटोकाॅल के तहत बच्ची का देख-रेख और पालन-पोषण किया जा रहा है। आज ही जिला पदाधिकारी के द्वारा बच्ची का नामकरण किया गया जिसका नाम निशा रखा गया है। जिला पदाधिकारी ने बच्ची के स्वस्थ्य सही ढंग से देखभाल करने के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को कई आवश्यक निर्देश दिए।




