फतुहा- पिकप लूटकांड का खुलासा, 11 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

पटना पुलिस की बड़ी कारवाई.. डिलीवरी करने जा रहे पिकअप भान को लुटेरों ने बनाया था निशाना.. 11 गिरफ्तार, 62 मोबाइल व अन्य समान बरामद!

(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी खबर पटना के फतुहा से मिल रही है, जहाँ 13 मार्च को पीड़ित रमेश कुमार द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें पिकअप भान समेत कुरियर के समान को कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट लिया गया था. एफआईआर दर्ज करते हुए शिकायत के आलोक में छानबीन शुरू कर दी गई एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें डीएसपी राजेश मांझी, तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोज सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, अनुसंधानकर्ता ललित विजय, एसआई मिथिलेश कुमार . शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी विनीत कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस मामले में कुल 11 लोगों को वैशाली के बिदुपुर से लूटे हुए समान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें 9 पुरूष व 2 महिलाएं शामिल हैं. पुछताछ के दौरान कुछ अन्य पांच अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है एवं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा!!

Join us on:

Leave a Comment