सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन और भांजा जख्मी!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के लाठी मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि मृतक का बहन और भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव निवासी जहूर मियां के पुत्र आलमगीर आलम अपनी बहन तबसुम खातुन को ससुराल पहचाने बाइक से रोह जा रहा था, तभी रास्ते में लाठी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने आलमगीर की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही आलमगीर की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन तबसुम खातून एवं भांजा मोहम्मद अली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल दोनों जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वही घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment