प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में आज एक हादसे में एनएच 31 पर जा रही डीजल भरी टैंक लोरी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे टैंकलोरी में भरे सारे डीजल गड्ढे में गिर गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा डीजल लूटने की होर लगी रहे खास बात यह देखने को मिल रही है कि इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही लेकिन लोग डीजल लूटते रहे । घटना बलिया थाना क्षेत्र के मामू भांजा ढाला एनएच 31 की है। इस दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा लोगों को बार-बार समझाने का भी प्रयास किया जाता रहा और अनहोनी की आशंका से अवगत कराया जाता रहा लेकिन लोगों में डीजल लूटने की होड़ लगी रही और लोग घरों से बाल्टी, पानी भरने वाले जाड़, बोतल के माध्यम से डीजल लूटते नजर आए । बताया जा रहा है कि जिस वक्त डब्ल्यूबी 73 डी 0140 नंबर की गाड़ी बेगूसराय से खगरिया की ओर जा रही थी उसी क्रम में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।




