कार्य कारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर
(हम बोलेगा तो कहेगा कि बोलता है)
राजनीतिक गलियारों में इन दिनों फिर से एक बार भूचाल आ गया। दरअसल प्रशांत किशोर ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को सीधे निशाने पर ले लिया। मैं तो कंफ्यूज हो रहा हूं मेरी समझ से किशोर साहब ठीक है 30 साल से विकास नहीं हुआ। लेकिन हाई ससुरा डायरेक्ट मुख्यमंत्री पर निशाना लगा रहा है। जो राजनीति का भगवान अब अपने आप को समझने लगा, बात मुख्यमंत्री पर आपने कही है। तो हुजूर इसी मुख्यमंत्री ने आपको अंधेरी कोठरी से लाकर डिजिटल लाइट में ला दिया था। दरअसल नीतीश कुमार के खेमे में ऐसे कई की लंबी फौज है। जिन्होंने सरकार की मिट्टीपलित प्रखंड से लेकर जिला तक कर डाला। अब हमारे मुख्यमंत्री को सीधे एक डिजिटल की दुकान चलाने वाले करने लगे। अब मामले को पूरी समझे प्रशांत किशोर को पूरी तरह से बिहार में लोगों ने दिमाग से उतार दिया है। अचानक भूचाल मारना चाहते हैं भोकाल मारना चाहते हैं ताकि लोगों के जेहन में फिर से प्रशांत किशोर बैठ जाए। यही , तो है हुजूर डिजिटल मार्केट !ऐसे में क्यों क्यों ना सोशल मीडिया पर ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाएं । जिन पर लोगों की नजर पड जाए। का हुजूर गलत तो नहीं बोल रहे हैं। हई पब्लिक है हुजूर।




