बेगूसराय जिला पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय जिला पत्रकार संघ के बखरी अनुमंडल कमेटी के तिमाही बैठक बखरी अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमन झा के अध्यक्षता में गढ़पुरा प्रखंड के सोनमा पंचायत भवन में संपन्न हुआ। बैठक में बखरी अनुमंडल के गढ़पुरा प्रखंड, नावकोठी प्रखंड,बखरी प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिले में पत्रकारों पर हो रहे अपमानित और हमले पर विचार विमर्श किया गया। आए दिन पत्रकारों पर दुर्व्यवहार और जानलेवा हमला की घटना को लेकर जिला पत्रकार संघ की पदाधिकारियों ने चिंता जाहिर की। बैठक में उपस्थित पत्रकारों अपने साथी पत्रकार को दुख, सुख में साथ देकर समस्या को हल करने का भी निर्णय लिया । बैठक में जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कर्ण,महासचिव सौरभ कुमार, संगठन सचिव सुमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ कुमार भवेश मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। जिला पत्रकार संघ के बखरी अनुमंडल कमेटी की आगामी तिमाही बैठक 15 अगस्त को नावकोठी प्रखंड में करने की निर्णय लिया गया ।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अरुण झा,रामकरण पासवान, प्रदीप कुमार, सुधांशु, हरेराम सिंह, प्रशांत सोनी, अमित पोद्दार, अमरनाथ ठाकुर, शंभू चौधरी समेत 2 दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित हुए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें