Search
Close this search box.

पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट !

पटना, 02 जनवरी 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 कपिलदेव सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे नालन्दा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
’’’’’’

Leave a Comment

और पढ़ें