नालंदा विधानसभा के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

शुक्रवार को नालंदा जिले के नालंदा विधानसभा मे जन संवाद कार्यक्रम में जब सीएम नीतीश कुमार पहुंचे तो उनके पास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। सुरक्षा ऐसा की परिंदा भी पर नही मार सकता। सीएम नीतीश कुमार ने जनसंवाद यात्रा के तहत नालंदा विधानसभा क्षेत्र के वेन और नुरसराय के साथ साथ मानपुर के छबिलापुर में नये पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आये सभी लोगों से मिले। उनकी समस्याओं को जाना और उनका आवेदन लिया। वेन प्रखण्ड में जदयू कार्यकर्ताओ ने अपने नेता नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया। खासकर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही आत्मियता दिखायी और कहा कि संघर्ष के दिनों में साथ देने के कारण आज आज वह बिहार की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी से भी मौका मिलेगा तो फिर आयेंगे। मुख्यमंत्री ने पंडाल में घुम-घुमकर दर्जनों लोगों से आवेदन लिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुमुखी विकास हो रहा है लगातार मुख्यमंत्री 18 वर्षों से बिहार की सेवा करते आ रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नालंदा से भावनात्मक लगाव हो गया है। वही नुरसराय में भी जदयू कार्यकर्ताओ ने सीएम नीतीश कुमार पार्टी का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।इस दौरान मंच पर मंत्री श्रवण कुमार सांसद कुमार एमएलसी रीना यादव जदयू नेता अरविंद कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

बाइट।नीतीश कुमार सीएम बिहार
बाइट।श्रवण कुमार मंत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment