उदीयमान सूर्य ने करवाया लंबा इंतजार, तब ब्रतियों ने दिया अर्घ

SHARE:

रागिनी शर्मा

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चैती छठ महापर्व आज समाप्त हो गया। पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में आज उदीयमान सूर्य ने व्रतियों को काफी लंबा इंतजार करवाया 5:31 पर सूर्योदय का समय था लेकिन भगवान सूर्य 6:40 तक दिखाई नहीं दिए, काफी घना कोहरा था और इसके वजह से व्रतियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा,ऐसा माना जाता है कि उदीयमान सूर्य अक्सर ब्रतियों से लम्बा इंतजार करवाते हैं,जो आज स्पष्ट नजर आया। इस बीच महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाती रहीं और 6:41 में पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में फतुहा, बख्तियारपुर ,बाढ़ के उमानाथ घाट मोकामा के तपस्वी घाट, महादेव स्थान घाट और हाथीदह के विभिन्न गंगा घाटों पर भगवान सूर्य दिखाई दिए और तब ब्रतियाँ अर्घ समर्पित कर इस चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन करती हुई नजर आई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें