अनिल शर्मा
चैती छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दी अर्घ्य
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। इस दौरान छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए हर मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। सूर्य मंदिर परिसर में मेला जैसा दृश्य देखने को मिला। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। आपको बता दें कि नहाय खाय से शुरुआत होती है, जो चौथे दिन सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त हो जाती है।तीसरा दिन संध्या में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाता है




