बारूद के ढेर पर भागलपुर, फिर 4 जिंदा बम बरामद!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नाथनगर के सीटीएस के चहार दीवारी के पास मिला 4 जिंदा बम!

भागलपुर में बम धमाका हुए करीब एक महीना होने को है ।इससे लोग उबर नहीं पाए हैं ।इसको लेकर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर बारूद व पटाखों के व्यवसायियों के गोदाम में छापेमारी भी की फिर भी कुछ दिन पहले बूढ़ानाथ में एक बम मिलने की घटना सामने आई थी, हालांकि एसएसपी ने पुष्टि किया कि वह बम नहीं था। फिर आज नाथनगर सीटीएस मैदान जहां की दरोगा व सिपाहियों की ट्रेनिंग होती है वहां के पिछले बाउंड्री के पीछे 4 जिंदा बम मिलने की बात सामने आ रही है। बम से अभी तक भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में कई लोग घायल हो चुके हैं। भागलपुर में बम को लेकर इतनी बड़ी व छोटी घटनाएं आय दिन होती रहती हैं फिर भी भागलपुर में बम निरोधक दस्ता नहीं होना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। वही सीटीएस ग्राउंड के पीछे 4 जिंदा बम मिलने के कारण पूरा इलाका दहशत में है । वहीं जिला प्रशासन के द्वारा डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर सीटीएस से सटे चहारदीवारी के विभिन्न जगहों पर खोजबीन कराया जा रहा है ।पूरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है और बम की सूचना मिलने पर पुलिस जवान और स्थानीय थाना ,नगरथाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment