प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में राजद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस सदस्यता अभियान को लेकर आज राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राय बेगूसराय पहुंचे और सदस्यता अभियान चलाया । इस दौरान एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राय ने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज शिक्षकों की हालत बद से बदतर है। नीतीश सरकार शिक्षकों को कभी खुले में शौच के लिए रोकने के काम में लगा दिया अब बिहार में शराबबंदी फेल होने पर शिक्षकों को शराब पीने वालों को पकड़ने और शराब बेचने वालों को सूचना देने का काम सौंप दिया। शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा अन्य कामों में लगाया जा रहा है जहां शिक्षकों की पिटाई निश्चित है यह सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी हुई है। राजद के द्वारा शिक्षकों क्रियाशील सदस्य बनाया जा रहा है। शिक्षकों के मान सम्मान को राजद ही रक्षा कर सकती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहित यादव शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाब यादव भी मौजूद थे।
बाइट- कुंवर राय, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ राजद




