प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय विहार
बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल बेगूसराय जीआरपी को सूचना मिली कि टिकट काउंटर के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है इस सूचना पर बेगूसराय जीआरपी काउंटर पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि देखने से शव किसी भिखारी का लग रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसकी मौत कैसे हुई और वह कहां का रहने वाला है । फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल जीआरपी के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
बाईट-पृथ्वी कुमार पासवान, सिपाही रेल थाना बेगूसराय




