असंवैधानिक चुनाव प्रक्रिया के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर में आम सभा के नामपर तदर्थ समिति के ही एक सदस्य को अवैधानिक रूप से निर्वाची अधिकारी चुनने औऱ असंवैधानिक चुनाव प्रक्रिया के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ता मदन मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में यथावत जारी रहा।संघर्ष मोर्चा के संयोजक राजीव कुमार झा ने कहा कि आप विद्वान् अधिवक्ता हैं क़ानून को जानते व मानते हैं ऐसे में इस अवैधानिक आम चुनाव का बहिष्कार करें औऱ इन ठेकेदारों को मॉडल रूल्स समझायें कि किस प्रकार इस केयर टेकर समिति अपने जन्म से ही लगातार स्टेट बार कौंसिल को दिकभ्रमित कर औऱ विशालकाय अठियल सहयोगियों के बलबूते संघ औऱ अधिवक्ता की गरिमा औऱ मान सम्मान को रौदने का काम करती आ रही है। अधिवक्ता कपिलदेव कुमार ने कहा कि किस प्रकार पूर्व में भी ऐसे अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय के सख्त आदेश की अवहेलना कर रहें हैं, अप्रदत्त वित्तीय अधिकारों का बेजा इस्तेमाल करते आ रहें हैं जो सरासर गलत है,औऱ तो औऱ इनके कुछ समर्थकों द्वारा परोक्ष रूप से धमकी की बातें भी होने लगी है।इसलिए आप महानुभावों से विनीत प्रार्थना है कि इस असंवैधानिक चुनाव से अपने आपको अलग रखें,अध्यक्षीय सम्बोधन में मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि जल्दी ही माननीय उच्च न्यायालय पटना में दायर किये जा रहे सिविल रिट से पता चलेगा कि JUSTICE IS SUPREME ( न्याय सर्वोपरि है ) ना कि लाठी।
Law is more powerful than lobby. धरना में विनय मिश्रा, कपिलदेव कुमार, शारिक मंजूर, पप्पू यादव, फैयाज़, नसर, पवन कुमार मिश्रा,रवि कुमार,गोपेश्वर गोपेश, उदेश्वर मंडल, इनायत, बबलू मल्लिक,राजेंद्र दर्वे, सुरेश प्रसाद आदि अनेक अधिवक्ताओं ने एक स्वर से चुनाव के बहिष्कार की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें