शहीद विशाल को राजकीय सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

सुल्तानगंज गंगा घाट पर शहीद जवान विशाल कुमार उर्फ धर्मेंद्र को राजकीय संम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई । गौरतलब हो कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के मैसुमा में वीरगति को प्राप्त हुए खड़गपुर के नाकी निवासी सीआरपीएफ जवान विशाल कुमार उर्फ धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर बुधवार को करीब 12 बजे सुलतानगंज गंगा घाट पहुंचा। जहां उनके शव को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा, जहां शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गंगा घाटों पर भारत माता कि जय विशाल कुमार अमर रहे के नारों से पुरा गंगा तट गुंजायमान हो उठा। शहीद जवान की एक झलक पाने सुलतानगंज वासी आतूर रहे। शहीद के पार्थिव शरीर को देखने स्थानीय लोगों की भीड़ गंगा तट पर उमड़ पड़ी। सुल्तानगंज के जहाज घाट पर शहीद को अंतिम सलामी दी गई जहां शहीद के 6 वर्षीय पुत्री विहू भारती ने शहीद जवान विशाल उर्फ धर्मेंद्र को मुखाग्नि दी इसके बाद वह पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम संस्कार में भागलपुर, मुंगेर जिले के डीएम एसपी सहित स्थानीय विधायक व हजारों की संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर पाक परस्त आतंकियों के कायराना हरकत की वजह से मुंगेर जिले के खड़कपुर के नाकि निवासी सीआरपीएफ जवान विशाल कुमार उर्फ धर्मेंद्र कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें