भागलपुर एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति की टीम सांसद के साथ दिल्ली हुई रवाना!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर, एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति के द्वारा आज 15वें दिन शिष्ट मंडल की टीम कमिश्नर व जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे कमिश्नर कार्यालय ।कमिश्नर का कहना हुआ की आप लोग नेतृत्व दीजिए और हम सभी आपके साथ हैं। बताते चलें कि प्रशासनिक तौर पर भी अब यह गूंज सामने दिखने लगी है। प्रशासन भी हवाई सेवा के लिए तत्पर होते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भागलपुर के सांसद अजय मंडल मंगलवार को भागलपुर एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति के शिष्टमंडल के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां उड्डयन मंत्री राज सिंधिया से मिलकर जल्द से जल्द भागलपुर से हवाई सेवा शुरू कराने के लिए वार्ता करेंगे ।शिष्टमंडल में भागलपुर सांसद अजय मंडल के नेतृत्व में उनके निजी सचिव संदीप मिश्रा, जयनंदन आचार्य ,कमल जायसवाल, आनंद मिश्रा, अभय कुमार घोष, लालू शर्मा एवं सूरज यादव गए हैं। बताते चलें कि समिति के कमल जायसवाल ने कहा हमारा यह प्रदर्शन अभी भी निरंतर चलता रहेगा जब तक यहां से हवाई सेवा प्रारंभ नहीं हो जाती। उन्होंने कहा अगर जगह की परेशानी है तो तत्काल हवाई जहाज स्थाई हवाई अड्डे से कम सीटर वाले ही चालू हो।

इससे पहले भी कई राजनीतिक नेता इस पर पहल कर चुके हैं ।आगे आवाज उठा चुके हैं ।चाहे वह निशिकांत दुबे हो, शाहनवाज हुसैन हो या फिर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ।कार्यक्रम में कमल जायसवाल, आनंद मिश्रा, रवी कांत मिश्रा, लालू शर्मा, संगीता तिवारी, युवा समाजसेवी सुमन सिंह, विजय कुमार यादव, जयनंदन आचार्य, सोनू घोष, पवन साह, निरंजन शाह, योगेंद्र यादव के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
सभी कार्यकर्ताओं का एक सुर में कहना था की जो भागलपुर से हवाई सेवा चालू कराएगा भागलपुर की कुर्सी उसी के नाम होगी।

Join us on:

Leave a Comment